आगरालीक्स …Agra News : आगरा में 60.8 प्रतिशत कपल्स ही फैमिली प्लानिंग के विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ( Agra News : 60.8 % use contraceptives in Agra )
परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि परिवार नियोजन के साधन अपनाने से परिवार खुशहाल होता है। इसे अपनाने के लिए परिवार नियोजन के प्रमुख साधन उपलब्ध हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। इन्हें अपनाकर लोग स्वस्थ व खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वे-4 के अनुसार जनपद में 60.8% लोग गर्भ निरोधक साधनों का उपयोग करते थे, जबकि राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वे-5 के अनुसार अब 67.7 प्रतिशत लोग गर्भ निरोधक साधनों का उपयोग करने लगे हैं।
जीवनी मंडी शहरी स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मेघना शर्मा ने बताया कि शादी के दो साल बाद पहले बच्चे को जन्म देना चाहिए। पहले और दूसरे बच्चे में तीन साल का अंतर होना चाहिए। जिससे कि मां और बच्चे दोनों की सेहत पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े। इसके लिए परिवार नियोजन के अस्थाई साधन काफी कारगर साबित हो रहे हैं। इन साधनों में से दम्पति कोई भी मनपसंद साधन अपना सकते हैं ।