Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News: 62 festival special trains are being run from Agra division towards Bihar…#agranews
आगरा

Agra News: 62 festival special trains are being run from Agra division towards Bihar…#agranews

352

आगरालीक्स…आगरा मंडल से बिहार की तरफ चलाई जा रही 62 फेस्टिवल स्पेशन ट्रेन. सबसे अधिक ईदगाह से मिलेंगी. दो अनारक्षित ट्रेनें भी…

छठ पर्व के दौरान अतिरिक्त भीड़ के दृष्टिगत मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गनिर्देशन में आगरा मंडल द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया, ताकि त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके। मंडल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती मांग और गंतव्यों की आवश्यकताओं का गहन विश्लेषण करते हुए कुल लगभग 62 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की। ये सभी ट्रेनें मंडल के प्रमुख स्टेशनों — आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह, मथुरा जंक्शन एवं धौलपुर से शुरू होकर देश के विभिन्न कोनों तक यात्रियों को पहुँचाने हेतु चलाई गईं। इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली, मुंबई, बांद्रा टर्मिनस, सूरत, पटना, बनारस, सियालदह, जोधपुर सहित अनेक प्रमुख शहरों के लिए सीधी और अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे यात्रियों को नियमित ट्रेनों में भीड़भाड़ से राहत मिली और त्योहारों के समय अपने गंतव्य तक पहुँचना आसान हुआ।

यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर एवं ऑनलाइन बुकिंग सुविधा को भी सुदृढ़ किया गया। मंडल प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि सभी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें समयबद्ध, सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण में संचालित हों। ट्रेन परिचालन के दौरान सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा कोचों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अतिरिक्त, ट्रेनों की समयपालन पर निगरानी रखी गई ताकि यात्रियों की यात्रा अनुभव सुखद एवं भरोसेमंद बना रहे। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कंट्रोल रूम एवं हेल्पडेस्क को सक्रिय रखा गया, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। आगरा मंडल द्वारा की गई इस विशेष पहल से दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान हजारों यात्रियों को अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने गंतव्य तक पहुँचने में सहजता हुई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: The divine play of Shri Krishna’s birth resonated during Srimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लॉयर्स कॉलोनी राधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में...

आगरा

Agra Live News: A grand play based on the life of Dr. Hedgewar will be staged at Sursadan in Agra on Sunday…#agranews

आगरालीक्स…संडे को आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार के ऊपर महानाट्य....

आगरा

Agra Live News: Students of Dr. MPS Group of Institutions performed a flash mob dance 2.0 at Cosmos Mall…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कॉसमॉस मॉल में अचानक बजा सायरन और फ्लैश मॉब डान्स...

आगरा

Agra Live News: Five thousand people will perform yoga together tomorrow at Agra’s Ekalavya Stadium…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एकलव्य स्टेडियम में कल एक साथ पांच हजार लोग करेंगे...

error: Content is protected !!