आगरालीक्स ….आगरा में डेयरी संचालक की हत्या, मुंह में ठूंसा कपड़ा, भैंस कुछ दूरी पर मिली।
आगरा के यमुना पार में फाउंड्री नगर क्षेत्र में भगवती बाग कॉलोनी है। कॉलोनी में दूध का काम करने वाले 62 साल के महेश चंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर के सामने ही उनका बड़ा है जहां भैंस बंधती हैं। सोमवार रात को परिवार के सभी सदस्य घर पर सो रहे थे और महेश चंद्र बाड़े में सो रहे थे।
घर का गेट बाहर से किया बंद
सुबह के समय महेश चंद्र के परिजन जागे तो बाहर से गेट बंद था, उन्होंने शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने गेट खोला, सामने बाड़े में एक पलंग पर महेश चंद्र का शव पड़ा हुआ था उनके मुंह में कपड़ा ठुंसा था। बाड़े में एक भैंस नहीं थी, पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद बाड़े के पास ही भैंस मिल गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।