Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: 662898 cases resolved in National Lok Adalat in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: 662898 cases resolved in National Lok Adalat in Agra…#agranews

360

आगरालीक्स…आगरा में लगी लोक अदालत. एक ही दिन में 6 लाख 62 हजार से अधिक वादों का हुआ निस्तारण. सबसे ज्यादा इन मामलों का हुआ निस्तारण

आगरा में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिला मुख्यालय और तहसील स्तर पर आयोजित की गई इस लोक अदालत में एक ही दिन में 6 लाख 62 हजार 898 वादों का निस्तारण किया गया. लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश विवेक संगल ने किया. जनपद न्यायाधीश एवं अपर जनपद न्यायाधीशों द्वारा अन्य प्रकृति के 261 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें जुर्माना राशि 805000 रुपये अधिरोपित की गई. इसके अलावा परिवार न्यायालयों द्वारा 81 वादे निपटाए गए.

राष्ट्रीय लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी मोटर दुघर्टना दावा अधिकरण के द्वारा 169 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें पीडित पक्षों को 122426465/- 1224264 रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि प्रदान की गई। लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / सिविल जज/अपर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट व अन्य न्यायालयों द्वारा कुल-28083 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें जुर्माना धनराशि- 25018676-रूपये अधिरोपित की गई।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी कचहरी, आगरा के अलावा तहसील स्तर पर भी किया गया, जिसमें राजस्व एवं खण्ड विकास कार्यालय से सम्बन्धित कुल 632940 वादों का निस्तारण कलेक्ट्रेट एवं तहसील स्तर के न्यायालयों द्वारा किया गया। इस लोक अदालत में विभिन्न बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, यूकों बैंक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावत, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, सिडिकेट बैंक, भारतीय संचार निगम लिमिटेड, अन्य फाइनेन्स कम्पनीं वे टोरेण्ट पावर आदि के कुल 1364 वादों का निस्तारण प्री-लिटिगेशन लोक अदालत के माध्यम से किया गया, जिसमें समझौता धनराशि 184076000/- रूपये सम्मिलित है।

आयोजन में आने वाले आम जनमानस की सुविधा हेतु जगह-जगह पूछताछ केन्द्र बनाये गये, जिस पर नामित अधिवक्तागण एवं पराविधिक स्वयं सेवकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी। वादीगण द्वारा अपने वादों के निस्तारण हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित आये न्यायालय परिसर में वादकारीगण/अधिवक्तागण की चहल-पहल रही तथा शान्ति व्यवस्था में पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनात रहा। राष्ट्रीय लोक अदालत के निस्तारण हेतु बैंक व मोबाइल कंपनियों से संबंधित मामलों से सम्बद्ध पीठों की स्थापना की गई जिनके द्वारा प्रीलिटिगेशन के माध्यम से वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद आगरा में जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर कुल 662898 वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया।

इस अवसर पर अमरजीत सिंह, नोडल अधिकारी/राष्ट्रीय लोक अदालत, दिव्यानन्द, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण, संजीव त्यागी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, राकेश रंजन, डीडीओ व विभिन्न बैंक, मोबाइल कंपनियों के अधिकारी/प्रतिनिधि, वादकारीगण, पत्रकारगण, मीडियाकर्मीगण, पराविधिक स्वयं सेवक एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!