आगरालीक्स …..आगरा के शरद पूर्णिमा की रात में मंदिर में पुजारी की हत्या, पुजारी का खून से लथपथ शव मंदिर में मिला, पुलिस जांच में जुटी।

आगरा के अछनेरा में रामली मंदिर है। मंदिर में पुजारी 75 साल के भगवानदास रहते हैं, शरद पूर्णिमा के चलते रविवार को मंदिर में कार्यक्रम हुआ। शरद पूर्णिमा पर खीर का प्रसाद वितरित किया गया, देर रात तक प्रसाद का वितरण हुआ। इसके बाद लोग अपने घर चले गए।
सुबह पुजारी का शव खून से लथपथ मिला
सोमवार सुबह लोग मंदिर में पहुंचे, मंदिर में पुजारी भगवानदास का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। सिर में चोट थी, लोगों का कहना है कि पुजारी की हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।