आगरालीक्स…आगरा में रक्षाबंधन पर 750 बसें चलीं. 1.32 लाख से अधिक लोगों ने किया निशुल्क सफर. आज रात 12 बजे तक फ्री रहेगी बस सेवा
यूपी सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए तीन दिन निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई थी. महिला यात्री के साथ ही उसके एक सहयोगी के लिए भी बस सेवा फ्री रही. ऐसे में 27 अगस्त से 29 अगस्त तक जारी की गई इस सौगात का लोगों ने जमकर लाभ उठाया. खासकर रक्षाबंधन वाले दिन यानी 28 अगस्त को रोडवेज बसों में रिकॉर्ड लोगों ने निशुल्क बस यात्रा की.
परिवहन निगम के आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल के अनुसार रक्षाबंधन दिवस पर 28 अगस्त को क्षेत्र द्वारा 750 बसों का सफल संचालन किया. इस दिन कुल 187486 यात्रियों ने परिवहन निगम की बसों में यात्रा कराई , जिनमें से 132200 निःशुल्क यात्रियों ने यात्रा की. उन्होंने्र बताया कि पिछले साल रक्षाबंधन वाले दिन 95914 कुल यात्रियों ने निशुल्क यात्रा की थी, इस प्रकार विगत वर्ष की तुलना में रक्षाबंधन पर्व दिवस में 36286 यात्रियों ने परिवहन निगम की बसों में निशुल्क अधिक यात्रा कराई गई है. उन्होंने बताया कि आज रात 12 बजे तक यह निशुल्क बस सेवा की सुविधा उपलब्ध रहेगी.