आगरालीक्स…आगरा के चौबे जी मसाले के लकी ड्रॉ में बांटे गए 751 पुरस्कार. प्रथम विजेता को मिली मारुति आल्टो कार…
आगरा के प्रसिद्ध चौबे जी मसाले का लकी ड्रॉ और व्यापारी मिलन समारोह रविवार 27 मार्च को SnJ Gold फतेहाबाद रोड पर संपन्न हुआ. कार्यक्रम में कुल 751 पुरस्कार बांटे गए. प्रथम पुरस्कार मारुति ऑल्टो कार थी.

कार्यक्रम में कंपनी की ओर से जगदीश चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, विकास चतुर्वेदी ,आकाश चतुर्वेदी शामिल हुए. कार्यक्रम की व्यवस्थाएं ब्रह्म कुमार शर्मा, प्रशांत शर्मा, सोमदत्त शर्मा, प्रभाकर उपाध्याय, संतोष अग्रवाल और ब्लू वर्ल्ड इवेंट के समीर खान आदि ने संभाली.