आगरालीक्स …Agra News: अमेरिका से एक महीने पहले आगरा लौटे रिटायर इंजीनियर की बेड पर लेटे लेटे मौत हो गई, मौत का यह कारण आया सामने।
आगरा के पश्चिमपुरी स्थित शिवम एलीगेट अपार्टमेंट में 78 साल के रिटायर इंजीनियर शैलेंद्र सिंह छह साल से फ्लैट संख्या 505 में किराए पर रह रहे थे, चार वर्ष पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से वे लोगों से बहुत कम बात करते थे। ( Agra News: 78 year old retire engineer died due to heart attack in flat in Paschimpuri Area)
दो दिन से दरवाजा ना खुलने पर पहुंची थी पुलिस
शैलेंद्र सिंह ने फ्लैट का दरवाजा दो दिन से नहीं खोला था, अपार्टमेंट के लोगों की सूचना के बाद शनिवार को पुलिस अपार्टमेंट पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खोला तो बेड पर रिटायर इंजीनियर शैलेंद्र सिंह का शव पड़ा हुआ था, मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है।
बहन के पास गए थे अमेरिका
शैलेंद्र सिंह चार महीने पहले अपनी बहन के पास अमेरिका गए थे और तीन महीने तक बहन के पास ही रहे। एक महीने पहले ही आगरा लौट कर आए थे। शैलेंद्र सिंह ने बिटस पिलानी से सिविल इंजीनियरिंग की थी इसके बाद कई कंपनियों में काम किया।