आगरालीक्स…. आगरा के कोल्ड स्टोरेज के संचालक की कान्वेंट स्कूल में पढ़ रही बेटी घर से गायब हो गई, पुलिस की कई टीमें गठित। कारण जानकर हैरान हो जाएंगे, सतर्कता बरतें।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले कोल्ड स्टोरेज के संचालक की बेटी कान्वेंट स्कूल की कक्षा सात की छात्रा है। उनके दो कोल्ड स्टोरेज हैं। सोमवार को काॅलोनी में भंडारा था, उनकी बेटी भी भंडारे में गई लेकिन इसके बाद नहीं आई। बेटी के घर पर न आने पर परिजन परेशान हो गए, बेटी की तलाश में जुट गए, पुलिस की कई टीमें लगाई गईं।
अनजान महिला के नंबर से बेटी ने किया फोन
काॅलोनी के सीसीटीवी खंगाले गए, इसके आधार पर पता चला कि वह बिजलीघर चैराहा पहुंची और यहां एक बस में बैठ गई। परिजन और पुलिस की टीम तलाश कर रही थी रात 10 बजे अनजान महिला के नंबर से कोल्ड स्टोरेज संचालक पर फोन आया। उसने बताया कि तुम्हारी बेटी बस में है और बात करना चाहती है, उन्होंने बेटी से बात की, उसने बताया कि वह ग्वालियर पहुंच गई है। पुलिस के साथ पहुंचे परिजन उसे ग्वालियर से ले आए।
घूमना जाना चाहती थी बाहर
पुलिस पूछताछ में कोल्ड स्टोर संचालक की बेटी ने बताया कि वह बाहर घूमने जाना चाहती थी, इसलिए घर से बिना बताए चली आई, उसके कहने पर भी परिजन धुमाने नहीं ले जाते इसलिए उसने यह कदम उठाया।