आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सोते समय युवती और उसके दो बच्चों को सांप ने काट लिया। परिजनों ने समझा बच्चे सो रहे हैं लेकिन मौत हो गई। युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आगरा के खेरागढ़ के गांव मठ भवनई में मानपाल पत्नी विमलेश और आठ साल के कान्हा, पांच साल के रामू के साथ रहते हैं। सोमवार रात को विमलेश दोनों बच्चों के साथ रात में छत पर सो रहीं थी। मंगलवार सुबह चार बजे विमलेश के पैर में किसी ने काट लिया, उसने शोर मचा दिया। ग्रामीण आ गए। पैर में सांप के काटने का निशान देख उसे सरकारी अस्पताल ले गए वहां से उसे निजी अस्पताल ले गए।
दोनों बच्चे सोते रहे गए और मौत हो गई
कान्हा और रामू भी छत पर सो रहे थे, सांप के काटने पर भी वे नहीं जगे और ना काटने की बात कही, परिजनों ने समझा कि बच्चे सो रहे हैं। काफी देर तक बच्चे नहीं जगे तो परिजन छत पर पहुंचे, बच्चों को हिलाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, इसके बाद दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।