Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: 8 year old Avani of Agra got free heart treatment…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 8 year old Avani of Agra got free heart treatment…#agranews

122

आगरालीक्स…आगरा की 8 साल की अवनी के दिल का वॉल्व था खराब. 8 लाख का था खर्चा लेकिन इस तरह फ्री हुआ आपरेशन…

खंदौली ब्लॉक के उजरई गाँव के निवासी कुलदीप की आठ साल की बेटी के दिल का वाल्व खराब हो गया था। निजी अस्पतालों में आठ लाख रूपये का खर्च बताया गया। जूते की फैक्ट्री में दिहाड़ी पर काम करने वाले कुलदीप के लिए इतने पैसे खर्च करना संभव नहीं था। तभी उन्हें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य किशोर कार्यक्रम (आरबीएसके) की जानकारी मिली और उनकी बेटी अवनी का 31 अक्टूबर 2022 को अलीगढ़ के डीईआईसी सेंटर में निःशुल्क ऑपरेशन हो गया। अब अवनी स्वस्थ हैं।

कुलदीप ने बताया कि एक साल पहले उनकी बेटी के पेट में दर्द हुआ था। डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बताया कि दिल में परेशानी है। इसके बाद हम उसे जयपुर उपचार के लिए ले गए। वहां भी काफी खर्च था। कुलदीप ने बताया कि वह खुश हैं कि इस आरबीएसके के तहत उनकी बेटी का निःशुल्क ऑपरेशन हो गया। उन्होंने बताया कि अब वह सभी जगह पर इस योजना की जानकारी दे रहे हैं। जिससे कि अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आरबीएसके के तहत शून्य से 19 साल तक के बच्चों में चार प्रकार की विसंगतियों की जांचकर उपचार किया जाता है| इनको फोर डी भी कहते हैं – डिफ़ेक्ट एट बर्थ, डेफिशिएन्सी, डिजीज, डेव्लपमेंट डिलेज इंक्लुडिंग डिसेबिलिटी यानि किसी भी प्रकार का विकार, बीमारी, कमी और विकलांगता| इन कमियों से प्रभवित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी सहित प्रभावी उपचार प्रदान कराता है|

योजना के नोडल अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि आरबीएसके के तहत दिल में छेद, पीठ पर फोड़ा, कटे हुए होठ, टेढ़े-मेढ़े पैर, जन्मजात मोतियाबिंद या फिर जन्म से सुनने या बोलने की शक्ति, टीबी, विटामिन बी कॉम्पलेक्स डिफिशिएंसी, माइक्रोसिफेली, मैक्रोसिफेली, लैप्रोसी आदि रोगों का उपचार किया जाता है।

क्षेत्रीय आशा को बताएं
डीईआईसी मैनेजर रमाकान्त शर्मा ने बताया कि यदि किसी बच्चे को कोई जन्मजात विकृति या अन्य बीमारी है तो अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता को जानकारी दें। बच्चे की जांच की जाएगी, और उचित उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरबीएसके की टीम भी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों और अन्य स्थानों पर सर्वे करके ऐसे बच्चों का डाटा जुटाती है, जिन्हें उपचार की आवश्यकता है। उनकी जांच कराकर ऐसे बच्चों का उपचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि आरबीएसके योजना के तहत अप्रैल 2022 से अब तक कुल 1600 बच्चों का उपचार किया जा चुका है। इनमें चार लोगों के दिल का ऑपरेशन हुआ है, अन्य बच्चों के अन्य प्रकार के उपचार किए गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!