आगरालीक्स…आगरा में आईएमए चुनाव में पड़े 827 वोट, मतगणना शुरू, रोचक हुआ मुकाबला..पढ़ें पूरी खबर
आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए के चुनाव हुए हैं. सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ जो कि शाम को छह बजे तक चला। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष निर्वाचित और संयुक्त सचिव के पद लिए अग्रसेन भवन, लोहामंडी में मतदान चला। कुल 827 वोट पड़े हैं. इसके बाद मतगणना शुरू कर दी गई है. चुनाव काफी रोचक हो गया है. चुनाव अधिकारी डॉ. जेएन टंडन के अनुसार, शाम साढ़े छह बजे मतगणना शुरू हो गई है और रात तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। आईएमए के 1566 सदस्य हैं। इनमें से 827 ने अपने मत का प्रयोग किया है।
इन पदों के लिए मतदान
अध्यक्ष निर्वाचित एक पद
प्रत्याशी डॉ. अनूप दीक्षित और डॉ. सचिन मल्होत्रा
संयुक्त सचिव दो पद
प्रत्याशी डॉ. अशांक गुप्ता, डॉ. करन रावत और डॉ. अतुल बंसल