Thursday , 22 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News : 87 year old Former head Pediatric SNMC, Agra Dr. Kanwal Kalra passes away#Agra
बिगलीक्स

Agra News : 87 year old Former head Pediatric SNMC, Agra Dr. Kanwal Kalra passes away#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञों को पढ़ाने वाली, आईएपी यूपी की पूर्व अध्यक्ष डॉ. कंवल कालरा का निधन। अंतिम यात्रा शाम 4.30 बजे खंदारी स्थित आवास से ताजगंज के लिए जाएगी।


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और मेडिकल कॉलेज झांसी की बाल रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष 87 साल की डॉ. कंवल कालरा की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। डॉ. कंवल कालरा इंडियन एकेडमी आफ पिडियाट्रिक्स, यूपी की 1990 91 में अध्यक्ष रहीं थी। आईएमए, आगरा के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएन टंडन ने बताया कि आगरा के अधिकांश वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ उनके शिष्य रहे हैं। बच्चों से जुड़ी बीमारियों पर उनके 61 रिसर्च पेपर पब्लिश हुए थे। इंडियन पिडियाट्रिक्स के एडिटोरियल बोर्ड की 1978 में सदस्य रहीं, 1988 में एडवाइजरी बोर्ड की सदस्य और जर्नल आपफ यूपी स्टेट ब्रांच की को एडिटर रहीं थीं। आईसीएमआर की स्कीम के तहत की ग्रोथ एंड डेवलेप्मेंट पर की गई स्टडी में को इन्वेस्टीगेटर रहीं थीं। आईसीडीएस प्रोजेक्ट की सदस्य, पब्लिक सिर्वस कमीशन राजस्थान, दिल्ली की सलेक्शन कमेटी में एक्सपर्ट रहीं। उन्होंने हेल्थ एजुकेशन, बच्चों की शिक्षा, बेटियों को पढ़ाने बाल श्रम सहति सामाजिक विषयों पर कार्यशाला आयोजित कीं। उन्हें 1968, 1976, 1983 में डब्ल्यूएचओ फेलोशिप 1977- 78 में कॉमनवेल्थ फेलोशिप,इंग्लैंड मिली।


भाई की गोद में ली अंतिम सांस
एसएन की पूर्व बाल रोग विभागाध्क्ष डॉ. कंवल कालरा अविवाहित थीं और खंदारी में अपने भाई बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कालरा के साथ रहती थीं, वे उनकी मां की तरह सेवा कर रहे थे। डॉ. अजय कालरा की गोद में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर शहर भर के बाल रोग विशेषज्ञ उनके आवास पर पहुंच गए।

Related Articles

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Local News : Fire break out in running bus on Yamuna Express way in Raya Mathura, Video

मथुरालीक्स ..Mathura Local News: वीडियो देखें, यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस...

बिगलीक्स

Agra Local News : Neonate Intestine comes out due to Jholachap treatment in Agra

आगरालीक्स …Agra Local News: आगरा में झोलाछाप ने नवजात की नाभि में...

बिगलीक्स

Agra Local News : Agra Police file Charge sheet against 40 year old engineer in 3 month old 5 death in Nagala Budhi Dayalbag

आगरालीक्स..Agra Local News : आगरा के नगला बूढ़ी में अनियंत्रित कार से...

बिगलीक्स

Agra Local News :Compromised Photo of girls found in Dr. Rameej Laptop ex student of SNMC, Agra in KGMU Case

आगरालीक्स ….Agra Local News केजीएमयू में महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण...

error: Content is protected !!