आगरालीक्स ….आगरा में होटल में ले जाकर आठवीं की छात्रा के साथ रेप, पुलिस जांच में जुटी।

आगरा के फतेहपुर सीकरी निवासी आठवीं की छात्रा के पिता ने तहरीर दी है, इसमें आरोप लगाया है कि छह जून की रात को कार सवार तीन युवक आए, जान से मारने की धमकी देकर बेटी को कार में बिठाकर ले गए। एक होटल में ले जाकर रेप किया, रेप करने वाले मामा भांजे हैं। इसके बाद 10 जून को दोबारा दोनों गांव आ गए और जबरन छात्रा को अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले जाने लगे। पीछा करने पर रास्ते में छोड़ गए, एक धर्मशाला के पास छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। थानाध्यक्ष विपिन कुमार का मीडिया से कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
सांकेतिक फोटो