आगरालीक्स…. आगरा में एडीए के नौ खाते किए गए सीज, इन खातों में थे 30 करोड़ रुपये, अगस्त में देरी से मिलेगी एडीए कर्मियों को तनख्वाह।
आगरा ने शहीद नगर में आवासीय योजना विकसित की, इसके लिए साल 1980 में जमीन का अधिग्रहण किया गया। अधिग्रहण करते समय एक दर्जन लोगों को मुआवजा नहीं मिला, एडीए पर 3.58 करोड़ रुपये का बकाया होने पर ट्रिब्यूनल कोर्ट में शिकायत की गई। ट्रिब्यूनल कोर्ट में सुनवाई हुई।

नौ खाते किए गए सीज
ट्रिब्यूनल कोर्ट ने इस मामले में निर्णय सुनाते हुए एडीए के नौ खातों को सीज करने के आदेश दिए हैं। इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए खोला गया खाता भी सीज कर दिया गया है।
30 करोड़ से अधिक खाते में धनराशि
ट्रिब्यूनल कोर्ट के आदेश पर सीज किए गए नौ खातों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि है। खाते सीज किए जाने से अगस्त के महीने में कर्मचारियों को तनख्वाह मिलने पर देरी हो सकती है। हालांकि इस मामले में जल्द एडीए प्रशासन हाईकोर्ट में जाएगा।
10 साल में चार बाद खाते हुए सीज
एडीए के चार साल में 10 बार खाते सीज किए जा चुके हैं। इससे पहले दो से तीन खाते सीज किए गए हैं लेकिन इस बार एडीए के नौ खाते सीज कर दिए गए हैं।