आगरालीक्स ….आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर के मठ महंत श्री 1008 महेश गिरी महाराज का निधन, अंतिम संस्कार कल 21 जनवरी 2023 शनिवार को होगा।

आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर के मठ महंत 94 वर्षीय श्री 1008 महेश गिरी महाराज ने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। दो शिवलिंग वाले श्री कैलाश मंदिर के मठ महंत श्री 1008 महेश गिरी महाराज के शिष्य बड़ी संख्या में हैं। उनके नाती महंत गौरव गिरी ने बताया कि अंतिम संस्कार शनिवार को होगा।