Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra News: 95 units of blood donated on the occasion of Maharaja Agrasen Jayanti in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 95 units of blood donated on the occasion of Maharaja Agrasen Jayanti in Agra…#agranews

318

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में हुआ 95 यूनिट रक्तदान. 11 लोगों ने नेत्रदान तो दो ने देहदान के लिए भरा संकल्प पत्र

महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल युवा संगठन बुन्दू कटरा व लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर के साथ संयुक्त रुप से अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लेगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और 95 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर 11 लोगों ने नेत्रदान व दो सदस्य ने अंगदान का संकल्प पत्र भी भरा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक जीएस धर्मेश, संरक्षक वासुदेव मित्तल व मार्गदर्शक भगवान दास बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने जो सेवा की प्रेरणा दी उसका निर्वहन वैश्य समाज बखूबी कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहन लाल बंसल, राकेश कुमार गोयान, दिनेश कुमार अग्रवाल, संजय सिंघल, संदीप मित्तल, पवन कुमार बंसल, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, सतीश गर्ग, राकेश मंगल, विकास गोयल, किशोर गोयल, दीपक अग्रवाल, उमेश बंसल, विष्णु दयाल बंसल, कल्याण प्रसाद मंगल, रमेश चंद मित्तल, उमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में 150 से अधिक बच्चों ने लिया भाग
महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए टैगोर बाल निकेतन स्कूल डिफेन्स एस्टेट में सामान्य ज्ञान व चित्रकला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें समाज के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को 15 अक्टूबर को अग्रसेन जयन्ती महोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

आगरा

Obituaries of Agra on 2nd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Two special passenger trains to run from Agra Cantt for Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, जन्माष्टमी को लेकर आगरा कैंट से मथुरा के लिए चलेंगी...

आगरा

Agra News Live: 208 critical crash location of Agra share with Google Map, get Alert before 500 meter of crash location

आगरालीक्स आगरा में वाहन चालकों को 500 मीटर पहले सड़क दुर्घटना संभावित...

error: Content is protected !!