आगरालीक्स…आगरा में बाइक और टेंपो में जोरदार टक्कर. एक युवक की मौत, साथी घायल
आगरा के फतेहपुर सीकरी में शुक्रवार शाम को एक्सीडेंट में युवक की मौत हो गई. सामरा मार्ग पर बाइक और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें युवक की मौत हो गइ्र जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. टेंपो चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तो वहीं घायल का उपचार चल रहा है. मृतक युवक का नाम बॉबी पुत्र रणधीर निवासी ग्राम नगला बंजारा सहरनपुर है. शुक्रवार शाम को वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था. फतेहपुर सीकरी की ओर से आ रहे एक टेंपो ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. बॉबी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अभिषेके घायल हो गया. पुलिस फरार टेंपो चालक की तलाश कर रही है.