आगरालीक्स…आगरा में तीन दिन से लापता सराफा कारोबारी शहर से बाहर एक होटल में छुपा मिला. इस कारण खुद को कर लिया था गायब
आगरा में पिछले तीन दिन से लापता सराफा कारोबारी को पुलिस ने शहर से बाहर एक होटल से ढूंढ लिया है. वह होटल में छुप कर बैठा हुआ था. पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया है. सराफा कारोबारी कर्ज में डूब गया था और तगादादारों से परेशान होकर चला गया था.
सराफा कारोबारी 28 दिसंबर से लापता हो गया था. पत्नी ने थाना कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस ने बताया कि रात को चकिंग के दौरान एत्मादपुर के एक होटल में संदग्धि व्यक्ति मिला, जो कि वही सराफा कारोबारी था जो कि लापता हो गया था. उसने खुद का फोन बंद कर दिया था. कारोबारी ने बताया कि सोने चांदी के भावों में लगातार तेजी आने के चलते वह कर्ज में डूब गया था और तगादेदार लगातार उससे तगादा कर रहे थे. जिनसे बचने के लए वह होटल में छुप गया था. पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिय है.