आगरालीक्स…आगरा में आज का कोरोना अपडेट जारी. दिल्ली—एनसीआर में कोरोना के बढ़ते केसों के बीच जानिए आगरा में कितने लोगों की हुई जांच और कितने मिले संक्रमित…
दिल्ली और एनसीआर में कोरोना के केस एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. कई स्टूडेंट और टीचर्स के संक्रमित मिलने के कारण दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है. हालांकि आगरा में अभी कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में है. लेकिन ये भी सच है कि आगरा में कोरोना मिलने का सिलसिला पूरी तरह से खत्म भी नहीं हो रहा है. प्रशासन ने इसका ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा में 2147 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से एक कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिला है. आगरा में अब कोरोना के एक्टिव केस 2 हो गए हैं.

बता दें कि आगरा में अभी तक 2592305 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है जिनमें से 36176 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं और इनमें से 35709 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. आगरा में अभी तक 465 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है.