Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: A girl who was in a live-in relationship got her boyfriend murdered, five arrested…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: A girl who was in a live-in relationship got her boyfriend murdered, five arrested…#agranews

164

आगरालीक्स…आगरा में लिव इन रिलेशनशिप में रही युवती ने अपने नये प्रेमी के साथ मिलकर की एक्स बॉयफ्रैंड की दिनदहाड़े कराई हत्या..युवती सहित पांच अरेस्ट

आगरा में रोहता नहर के पास शनिवार दोपहर को एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था. युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए एक युवती और चार युवकों को अरेस्ट किया है. मृतक की पहचान ब्रजवीर के रूप में हुई जो कि बुलंदशहर का रहने वाला था और कई सालों से यहां रह रहा था. पूछताछ में युवक की हत्या लिव ​इन रिलेशनशिप में किसी तीसरे के आने की वजह से हुई.

य है मामला
बुलंदशहर का रहने वाला 40 साल का ब्रजवीर कई सालों से आगरा की रहने वाली एक युवती के साथ लिव इन में रह रहा था. वह युवती के साथ बुंदू कटरा स्थित किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि ब्रजवीर उसके साथ वर्ष 2009 से लिव इन में रह रहा था. वर्ष 2017 में उसके संबंध सुरेंद्र चाहर नाम के युवक के साथ हो गए और उसने ब्रजवीर को छोड़ दिया था. इससे आहत होकर ब्रजवीर ने सुरेंद्र के कपड़ों के शोरूम में आग लगा दी थी. जिसमें सुरेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया था और उसने इसमें गवाही दी थी.

नये प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
युवती ने बताया कि ब्रजवीर को बार बार मना करने के बाद भी वह उससे मिलने का प्रयास करता था. इसके कारण वह ब्रजवीर से पीछा छुड़ाना चाहती थी. युवती उसे अपने साथ शनिवार दोपहर को रोहता नहर के पास ले गई. यहां उसके प्रेमी सहित बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.

गोली मारकर की हत्या
बाइक सवार युवकों ने ब्रजवीर को पकड़ लिया, उसके साथ मारपीट करने के बाद सिर में गोली मार दी. ब्रजवीर गिर गया और खून बहने लगा. स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर बाइक सवार युवक भाग गए. युवती भी वहां से भाग गईं. एसीपी पूनम सिरोही का कहना है कि ब्रजवीर के परिजनों से संपर्क किया गया है वे बुलंदशहर में रहते हैं और उनका ब्रजवीर से काफी समय से कोई संपर्क नहीं था. उन्होंने ब्रजवीर से अपना नाता तोड़ लिया था और किसी भी कार्रवाई में शामिल होने से मना कर दिया.

इन लोगों को किया गया अरेस्ट
सुरेंद्र चाहर पुत्र भजन लाल चाहर निवासी नैनाना जाट थाना सदर
अतुल पुत्र हरिकांत शर्मा निवासी सेमरी थाना ताजगंज
रोहित उर्फ राजा पुत्र राजन सिंह निवासी गड उमराब थाना सादाबाद हाथरस
सोनू पुत्र पप्पू निवासी मुकखागढ़ थाना कागारौल
आरोपी युवती

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!