आगरालीक्स…आगरा के फैशन सलॉन अकैडमी में धूमधाम सें मनाया भव्य कन्वोकेशन डे, विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र…
आगरा। फैशन एवं ब्यूटी इंडस्ट्री में युवाओं को बेहतर करियर के लिए तैयार करने वाली फैशन सलॉन अकैडमी में भव्य कन्वोकेशन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उपलब्धियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की विशेष अतिथि ललिता आहूजा रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन देते हुए कहा कि सफलता के लिए लगातार सीखते रहना, अपने हुनर को निखारना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना बेहद जरूरी है।
कन्वोकेशन समारोह के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रमाण पत्र प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ नजर आया। यह समारोह उनके लिए अपनी मेहनत और उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने के साथ-साथ अपने करियर की नई शुरुआत करने का प्रेरणादायक अवसर भी रहा। इस अवसर पर फैशन सलॉन अकैडमी के डायरेक्टर शिशिर श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अकैडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें फैशन एवं ब्यूटी इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप तैयार करना और उनके हुनर को सही दिशा प्रदान करना है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अकैडमी और प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। भव्य कन्वोकेशन डे विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अवसर बना, जिसने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और फैशन एवं ब्यूटी इंडस्ट्री में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान किया।