आगरालीक्स…आगरा में सोल फैक्टरी में लगी भीषण आग. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची…
आगरा के बिचपुरी रोड स्थित ओम फैक्टरी के पास एक सोल के दाने बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई है. आग लगने की जानकारी पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने में जुट गई हैं. आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है. आग शनिवार रात लगभग 8 बजे लगी.
आसपास के लोगों में दहशत
आग लगने से आसपास के लोगां में दहशत फैल गई. उन्होंने ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी. इधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. आग से काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है.