Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: A science park and planetarium will be built in Agra at a cost of Rs 39.62 crore…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: A science park and planetarium will be built in Agra at a cost of Rs 39.62 crore…#agranews

506

आगरालीक्स…आगरा में 39.62 करोड़ से साइंस पार्क और नक्षत्रशाला बनेगी, शिलान्यास कल. शैक्षिक पर्यटन के बढ़ावे के साथ खगोल शास्त्र के रहस्यों से पर्दा उठाएगी नक्षत्रशाला.जानिए कब तक होगी तैयार

उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रयास आगरा को 39 करोड़ 62 लाख के विकास कार्यों की एक सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश का तीसरा अत्याधुनिक सुविधा युक्त साइंस पार्क और नक्षत्रशाला का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार के साथ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के साथ शाहगंज स्थित सत्तो लाला फूड कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया कि 6 नवंबर गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जब उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी थी उस समय इस योजना की कार्य योजना तैयार कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। कैबिनेट में प्रस्ताव पारित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध कर बेसिक शिक्षा विभाग की भूमि को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में स्थानांतरित कराया गया था।मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि 39 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नक्षत्रशाला एवं साइंस पार्क उत्तर प्रदेश की तीसरी विकसित नक्षत्रशाला होगी। उन्होंने कहा कि नक्षत्रशाला के निर्माण से छात्रों को खगोलशास्त्र के रहस्यों को समझने का अवसर मिलेगा, जिससे शैक्षिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सौर ऊर्जा से संचालित होगी नक्षत्रशाला
कैबिनेट मंत्री उपाध्याय ने बताया कि 11 149 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित होने वाले साइंस पार्क में ग्राउंड फ्लोर पर अत्यधिक नक्षत्र शाला का निर्माण एसीपी लोहा मंडी कार्यालय के पीछे कोठी मीना बाजार के पास होगा। वहीं लगभग 4943 वर्ग मीटर क्षेत्र में आकर्षक साइंस पार्क विकसित किया जाएगा। साइंस पार्क परिसर में एग्जिबिशन हॉल, साइंस वर्कशॉप, पैंट्री, कार्यशाला कक्ष के साथ पर्याप्त अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। योगेंद्र उपाध्याय ने बताया ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए पूरा परिसर सौर ऊर्जा द्वारा संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा इस परियोजना का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान और खगोल शास्त्र के रहस्य से रूबरू कराने के साथ शैक्षिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के कार्यकाल में आगरा को कई विकास योजनाओं की सौगात मिली है पहले गंगाजल उसके बाद एशियन मेडिकल कॉलेज को मिनी एम्स के रूप में विकसित करने के साथ अब साइंस पार्क और नक्षत्रशाला से आगरा के विकास को नए पंख लगेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, ओम प्रताप सिंह, सुनील करमचंदानी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

बिगलीक्स

Agra Live News: An inter college was operating in a building built over a drain in Agra, Video…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में बारिश ने खोली पोल. नाले के ऊपर ​बनी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Arrested in Pradhan Son Murder Case in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, दुस्साहस आगरा में प्रधान पुत्र की कार में गोली मारकर...

बिगलीक्स

Delhi Malviya Nagar Fire: 21 died in Lemon Green restaurant, 47 rescued

नईदिल्लीलीक्स.. दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में आग से...

error: Content is protected !!