Wednesday , 27 May 2026
Home आगरा Agra News: A tractor-trolley loaded with potatoes collided with a high-tension power line in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: A tractor-trolley loaded with potatoes collided with a high-tension power line in Agra…#agranews

157

आगरालीक्स…आगरा में हाईटेंशन लाइन से टकराई आलुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली. धमाके के साथ लगी आग और जलकर 200 पैकेट हो गए खाक…

आगरा के फतेहााबद में धौर्रा राड पर बुधवार शाम को आलुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. तेज धमाका होने के साथ ही आलू से लदी बोरियों में आग लग गई और वह धू धू कर जलने लगे. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक 200 पैकेट आलू जलकर राख हो गए. वहीं एक बाइक सवार युवक भी लहूलुहान हुआ है.

घटना शाम करीब साढ़े 6 बजे की है. धौर्रा रोड से होते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली आलुओं के 280 पैकेटलेकर कोल्ड स्टोरेज के लिए जा रही थी. यह बोरियां जवाहरपुर के रहने वाले किसान शिव कुमार शर्मा की थीं. कोल्ड स्टोरेज के पास हाईटेंशन लाइन के तार लटक रहे हैं. यह तार ट्रॉली के ऊपरी हिस्से में फंस गए. खिचाव होने से पोलउखड़ गया और तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ और इससे ट्रॉली में आग लग गई. चालक शिव कुमार तेजी से उतरा और ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग किया. आसपास के ग्रामीण भी आ गए. धू धू कर आलुओं की बोरियों में आग लग गई और वह जलने लगे. वहीं यहां से गुजर रहे बाइक सवार भोला पुत्र बलवीर भीतारों की चपेट में आने से घायल हो गया. उसे अस्पताल भेजा गया है. सूचना पर पुलिस और विभाग की टीम पहुंच गई. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक 200 पैकेट आलुओं के जल गए. देर रात लाइन काटकर मरम्मत का कार्य शुरू किया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: The throne of Lord Jagannath is decorated with 2100 lotus flowers in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन. इस्कॉन...

आगरा

Agra Live News: Agra Police caught 5 gamblers in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 जुआरी पुलिस ने पकड़े. हल्का मदन नाई की मंडी...

आगरा

Agra Live News: Tulsi Vivah celebrated on the 11th day of Adhik Maas at Shri Premnidhi Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री प्रेमनिधि मंदिर में अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से...

आगरा

Agra Live News: Agra Police Commissionerate recovered and returned 201 lost mobile phones in two months…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस का सराहनीय काम. लोगों के खोये मोबाइल ढूंढकर किए वापस....

error: Content is protected !!