Friday , 16 October 2026
Home आगरा Agra News: A unique Father’s Day activity was held at Bachpan and Academic Heights Public School in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: A unique Father’s Day activity was held at Bachpan and Academic Heights Public School in Agra…#agranews

205

आगरालीक्स…आगरा के “बचपन एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई अनूठी फादर्स एक्टिविटी. पिता और बच्चे के बीच प्रेम, अपनत्व और मजबूत रिश्ते को पेश किया…

बच्चों और उनके पिता के बीच प्रेम, अपनत्व एवं मजबूत रिश्ते को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को बचपन ए प्ले स्कूल एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, आगरा की आवास विकास एवं कमला नगर शाखाओं में "No Burn, Only Learn with Dads! – Bonding Bites: Made by Dads!" थीम पर एक विशेष फादर्स एक्टिविटी का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों के पिताओं ने उत्साहपूर्वक अपने बच्चों के साथ भाग लिया और उनके लिए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पिता और बच्चों के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक सशक्त बनाना तथा साथ मिलकर कुछ नया सीखने एवं करने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक के रूप में होटल क्लार्क्स इन, बिछपुरी के हेड शेफ श्री जेवेन्दर उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद, प्रस्तुतीकरण, स्वच्छता एवं रचनात्मकता के आधार पर मूल्यांकन किया।

व्यंजन तैयार करने के उपरांत सभी प्रतिभागी पिताओं ने अपने-अपने व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति निर्णायक मंडल के समक्ष दी। सभी प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ अपने व्यंजनों का परिचय प्रस्तुत किया, जिसकी निर्णायक एवं उपस्थित अभिभावकों ने भरपूर सराहना की।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं में—
सबर गुप्ता (पुत्री – पुलकित सक्सेना)
सिद्धिका शर्मा (पुत्री – धीरज कुमार)
अन्विका हाजेला एवं आहाना हाजेला (पुत्रियाँ – आशीष हाजेला)
को विजेता घोषित किया गया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग, निदेशक गुंजन गर्ग, कोऑर्डिनेटर दीप्ति चौहान एवं काउंसलर परिणीता निगम ने सभी अभिभावकों, बच्चों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य समय एवं सहयोग देने के लिए मुख्य निर्णायक हेड शेफ श्री जेवेन्दर का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ajanta Sweets Special Navratri Namkeen

आगरालीक्स:…आगरा में नवरात्र पर स्पेशल नुक्कड़ मिक्स नमकीन, स्पेशल मिठाई, अजंता स्वीट्स...

आगरा

Obituaries of Agra on 16th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Over 2,500 children underwent eye examinations at Mahi International School in Agra…#agarmews

आगरालीक्स...आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में 2500 से अधिक बच्चों की हुई...

आगरा

Agra News: St. Peter’s ‘A’ team emerged as champions in the 57th Archbishop Dominic Athaide Memorial Football Tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में खेले जा रहे 57वेंआर्चविशप डो​मिनिक अथाइड मेमोरियल...

error: Content is protected !!