Friday , 31 July 2026
Home आगरा Agra News: A young man and a girl who was coming to see the Taj Mahal in Agra died in an accident on the expressway…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरा​क्राइम

Agra News: A young man and a girl who was coming to see the Taj Mahal in Agra died in an accident on the expressway…#agranews

256

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल देखने आ रहे थे युवक-युवती. फरवरी में थी दोनों की शादी. दोनो सॉफ्टवेयर इंजीनियर….एक्सप्रेसवे पर दोनों की दर्दनाक मौत…

यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया. नोएडा से आगरा ताजमहल देखने आ रहे एक युवक और युवती की हादसे में मौत हो गई. दोनों अपनी कार से आगरा आ रहे थे तभी मथुरा के थाना बलदेव में अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. फरवरी में दोनों की शादी होनी थी. मरने वाला युवक और मरने वाली युवती साफ्टवेयर इंजीनियर थे.

ये है पूरा मामला
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर 8 में रहने वाला विशाल पुत्र एसएन प्रसाद अपनी मंगेतर अलका पुत्री प्रदीप कुमार के साथ शुक्रवार को कार से आगरा आ रहा था. वे यहां पर ताजमहल देखने के लिए आ रहे थे. रात करीब साढ़े 12 बजे इनकी कार आगे चल रहे वाहन से बुरी तरह से टकरा गई. हादसे में विशाल और अलका की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर थाना पुलिस और एक्सप्रेस वे के कर्मचारी पहुंच गए. कार में दोनों के शव बुरी तरह से फंसे हुए थे. पुलिस ने रेस्क्यू टीम के साथ शवों को बाहर निकाला. कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर दोनेां की पहचान हुई. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया.

फरवरी में थी शादी
मृतक के परिजनों के अनुसार विशाल और अलका की सगाई हो चुकी थी. अगले साल फरवरी में दोनों की शादी होनी थी. परिवार शादी की तैयारियों में लगे हुए थे. देर रात हादसे में दोनों की मौत की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

मथुरा

Mudiya Purnima Mela 2026: Pilgrims experiencing a safe, smooth, and convenient journey at Mathura Junction

मथुरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मिल रही सुरक्षित, सुगम...

आगरा

Agr Nagar Nigam: Deadline for 10% rebate on house tax in Agra extended to September 30…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में हाउस टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट की तारीख...

आगरा

Agra News: ADA demolished an illegal colony and sealed three shops…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर दी शुरू....

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

error: Content is protected !!