Friday , 31 July 2026
Home आगरा Agra News: A young man is troubling by making a fake ID of a married woman in Agra, arrested…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: A young man is troubling by making a fake ID of a married woman in Agra, arrested…#agranews

176

आगरालीक्स…आगरा में विवाहिता की फेक आईडी बनाकर युवक कर रहा परेशान. शादी तुड़ावाने के लिए पहुंच गया ससुराल और अब परिवार से मांग रहा चौथ…पढ़ें पूरा मामला

सोशल मीडिया के जरिए लोग दूर होकर भी एक दूसरे से आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया का गलत उपयोग कर अपराध को भी अंजाम देते हैं. आगरा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. एक युवक विवाहिता को परेशान कर रहा है. उसने बात न करने पर विवाहिता की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई और उसे परेशान करना शुरू कर दिया. यही नहीं वह विवाहिता की शादी तुड़वाने के लिए उसकी ससुराल भी चला गया. इसके बावजूद विवाहिता आरोपी युवक के दबाव में नहीं आई तो आरोपी युवक अब उसके घर पहुंचकर चौथ मांग रहा है. विवाहिता के पिता ने थाना शाहगंज में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

जानकारी के अनुसार शाहगंज की रहने वाली विवाहिता का मोबाइल नंबर आरोपी उदित सिकरवार ने किसी तरह एक साल पहले पता कर लिया और फिर वह फोन करके विवाहिता को परेशान करने लगा. विवाहिता ने बातचीत नहीं की तो वह उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा. इसके बाद उसने विवाहिता की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और उससे बातचीत करने का प्रयास किया. यहां भी असफल होने पर वह विवाहिता की शादी तुड़वाने की कोशिशमें उसकी ससुराल चला गया. वहां पर धमकी देकर चला आया. मंगलवार को आरोपी युवक विवाहिता के मायके पहुंच गया और यहां घरवालों को धमकी देकर गाली गलौज करने लगा. विवाहिता के पिता ने थाना शाहगंज में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agr Nagar Nigam: Deadline for 10% rebate on house tax in Agra extended to September 30…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में हाउस टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट की तारीख...

आगरा

Agra News: ADA demolished an illegal colony and sealed three shops…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर दी शुरू....

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

error: Content is protected !!