Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Aam Aadmi Party will fight the civic elections in Agra with full force: Sanjay Singh…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Aam Aadmi Party will fight the civic elections in Agra with full force: Sanjay Singh…#agranews

264

आगरालीक्स…आगरा में निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी आम आदमी पार्टी. पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे नगर निगम को

आगरा में निकाय चुनाव पूरी जोर और पूरी ताकत के साथ लड़ा जाएगा. हम आगरा के नगर निगम को भष्टाचार मुक्त करना चाहते हैं और आगरा गंदगी से मुक्त हो. यह बात आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही. वे यहां पर ब्रज प्रांत कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए हुए थे.

उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार स्थानीय निकाय चुनाव में दमदारी से लड़ेगी. इसके लिए वार्ड और बूथ लेवल तक कमेटी तैयार कर ली गई हैं. भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम और गंदगी मुक्त आगरा के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे. झाड़ू हमारा चुनाव चिन्ह है इसलिए हम से बेहतर सफाई कोई नहीं कर सकता. उन्होंने अंबेडकर नगर में बाढ़ पीड़ित के साथ डीएम के द्वारा दुर्व्यवहार करने के मामले में तंज कसा कि आप अपने घर से कुछ नहीं बांट रहे. संजय सिंह हिजाब विवाद पर वह कुछ नहीं बोले और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ही सर्वोपरि बताया. उन्होंने कहा प्रदेश भर में कार्यकर्ता सम्मेलन करके हम कार्यकर्ताओं में दम भर रहे हैं और नए लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Shri Hari appeared, adorned in pristine white attire. The Shri Jagannath Temple was illuminated by rows of lamps

आगरालीक्स…आगरा में धवल पोशाक में श्रीहरि ने दिए दर्शन. दीपों की श्रंखला...

टॉप न्यूज़

Agra News: A grand ‘Chhappan Bhog’ festival will be held in Govardhan on December 27 and 28…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की ओर से गोवर्धन के गुरु कार्ष्णि आश्रम में सजेगा भक्ति...

आगरा

Agra News: Eye donation by Moti Ram Asani will bring light to two lives currently shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केदार नगर शाहगंज के रहने वाले मोती राम आसानी के...

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

error: Content is protected !!