Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Agra News: “About Me Competition” held in Bachpan School, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: “About Me Competition” held in Bachpan School, Agra…#agranews

479

आगरालीक्स…आगरा के बचपन स्कूल में हुआ “About Me Competition”. बच्चों ने अपने सरल, मासूम और रचनात्मक शब्दों में दिया स्वयं का परिचय

बचपन प्ले स्कूल, सिकन्दरा के प्रांगण में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल को निखारने के उद्देश्य से “About Me Competition” का अत्यंत उत्साहपूर्ण, मनमोहक एवं सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप से लेकर एल.के.जी तक के बच्चों की उत्साह से भरी भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने-अपने सरल, मासूम और रचनात्मक शब्दों में स्वयं का परिचय प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे बच्चों का मंच पर निडर होकर बोलना, प्यारी मुस्कान के साथ अपनी बातें कहना और आत्मविश्वास से भरा प्रस्तुतिकरण उपस्थित सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत आकर्षण और गर्व का विषय रहा। बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को खुशी, उत्साह और उल्लास से भर दिया।

“About Me Competition” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उनके आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण और प्रभावशाली प्रस्तुति के आधार पर विजेता घोषित किया गया, जिनका विवरण इस प्रकार है—
प्रथम स्थान (प्ले ग्रुप): इदांत अगरवाल, दिविक खंडेलवाल, शरन्या कुल्श्रेस्ठ, अन्विथ दिक्षित, नैना कपूर,
जेस कपूर, हरगुन, आरंभ गुप्ता, सार्थक गुप्ता
प्रथम स्थान (नर्सरी): अद्विक सिंह, युवानी वर्मा, अनन्या, पार्शिव यादव

कार्यक्रम के पश्चात सभी शिक्षिकाओं द्वारा अपनी-अपनी कक्षाओं के बच्चों को एकत्रित कर उन्हें स्वयं के बारे में जानने, अपनी पहचान समझने तथा मंच पर निर्भीक होकर अपने विचार व्यक्त करने के महत्व को सरल एवं प्रेरणादायक शब्दों में समझाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

अंत में बचपन स्कूल आगरा के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग और गुंजन गर्ग (निदेशक) ने उत्साह वर्धन किया और सभी विजेताओ विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल्स देकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर), परनिता निगम (कोउनसेलर), और सभी कक्षा अध्यापिकाओ का योगदान रहा और सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को हार्दिक बधाई दीं, उनकी उत्साह और समर्पण की सराहना किया

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 24th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Rashifal Saturday, 24th October 2026

आगरालीक्स…24 अक्टूबर शनिवार का राशिफल. कई राशियों के लिए दिन हो सकता...

आगरा

Ramlila Agra 2026: The grand coronation of Lord Ram, seated upon a golden throne…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में हुआ श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक. स्वर्ण सिंहासन पर...

आगरा

Agra Weather: Signs of a change in weather in Agra; lightning, rain, and strong winds are expected…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में मौसम बदलने के संकेत. आकाशीय बिजली, बारिश और तेज हवाएं...

error: Content is protected !!