आगरालीक्स…आगरा में रात को नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रोला में घुसा कैंटर, चालक की मौत
अगारा में नेशनल हाईवे पर खड़े एक क्षतिग्रस्त ट्रोला ने देर रात एक युवक की जान ले ली. यह ट्रोला दिन में खराब हुआ था और तभी से यहां खड़ा हुआ था लेकिन रात को तेज रफ्तार कैंटर पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
हादसा रात्रि करीब 1:40 बजे थाना एत्माद्दौला के ट्रांसयमुना कॉलोनी फेज-2 स्थित गंगाराम हॉस्पिटल के सामने नेशनल हाईवे पर हुआ. कैंटर चालक 34 वर्षीय सोनू दुबे पुत्र हजारीलाल निवासी ग्राम जरार, जनपद मथुरा, फरीदाबाद की एकता ट्रांसपोर्ट कंपनी में वाहन चलाते थे. वह शनिवार को लखनऊ से होर्डिंग का माल लेकर परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन के लिए निकले थे. आगरा पहुंचने पर हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर से उनकी कैंटर अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया.
मौके पर पहुँचे नुनिहाई चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार ने अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन का हिस्सा काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया.