आगरालीक्स…आगरा की अदालत में हर तारीख पर लड्डू गोपाल के साथ आती है ‘राधा’. डेढ़ साल से जिला जेल में है बंद…जानिए किस मामले में मिली है इसे सजा…
आगरा ब्रज क्षेत्र में आता है और पूरा ब्रज क्षेत्र भगवान कृष्ण का कहा जाता है. यूं तो पूरी दुनिया में भगवान कृष्ण के उपासक हैं. इनमें से बहुत से तो ऐसे हैं जिन्होंने कृष्ण को ही अपना सबकुछ मान लिया है. लेकिन आगरा की रहने वाली एक महिला जिसका नाम राधा है, वह अदालत में हर तारीख पर लड्डू गोपाल के साथ आती है. हर तारीख पर उसके हाथ में लड्डू गोपाल की मूर्ति जरूर होती है. आगरा के कमला नगर में रहने वाली राधा पिछले डेढ़ साल से जिला जेल में दहेज हत्या के मामले में सजा काट रही है. लेकिन जेल में उसके साथ लड्डू गोपाल की मूर्ति जरूर होती है.

जानिए पूरा मामला
इरादतनगर के गावं नौहारिका के रहने वाले हरिकिशन की भतीजी खुशबू की शादी वर्ष 2016 में सोनू निवासी धौलपुर के साथ हुई थी. सोनू के चाचा भगवान सिंह की मौत के बाद सोनू अपनी पत्नी खुश्बू और चाची राधा के साथ कमला नगर में रहने लगा. हरिकिशन का आरारोप था कि सोनू दहेज के लिए उनकी भतीजी खुश्बू के साथ आए दिन मारपीट करता था. पति के उत्पीड़न से तंग आकर वह मायके रहने लगी थी. तीन अगस्त 2020 को आरोपी सोनू और उसकी चाची राधा घर आए और खुशबू को समझा बुझाकर अपने साथ ले गए. उन्होंने खुशबू का उत्पीड़न न करने की बात कही.
आरोप है कि 23 नवंबर 2020 को सोनू और उसकी चाची राधा ने खुशबू के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई. खुशबू को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 27 नवंबर को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. खुशबू के चाचा हरिकिशन ने सोनू और उसकी चाची राधा पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था. दोनों आरोपी 28 नंवबर से जिला जेल में बंद हैं.
अपने साथ लड्डू गोपाल लाई राधा
आरोपी राधा जेल जाने के दौन अपने साथ लड्डू गोपाल की मूर्ति भी साथ ले गई. बताया जाता है वह तभी से दिन रात लड्डू गोपाल को जेल में अपने पास रखती है. दहेज हत्या के मामले में बयान मुल्जिम हो गए हैं. राधा जब भी अदालत में तारीख पर आती है तो वह लड्डू गोपाल को अपने साथ जरूरी लेकर आती है. इस मामले में 28 मार्च को अंतिम बहस होनी है.