आगरालीक्स…आगरा में पुलिस की थर्ड डिग्री ने युवक को पहुंचाया अस्पताल. दोनों पैर तोड़े. एसीपी का ट्रांसफर, इंस्पेक्टर और एसआई सस्पेंड
आगरा पुलिस की थर्ड डिग्री ने एक युवक को अस्पताल पहुंचा दिया. हत्या के एक मामले में 35 साल के युवक को पुलिस ने थर्ड डिग्री दी और उसे दो दिन तक टार्चर किया. युवक का आरोप है कि पुलिस उस पर हत्या कबूलने के लिए प्रेशर बना रही थी. इसलिए मारते—मारते दोनों पैर तोड़ दिए. बेहोश होने पर किरावली अस्पताल में भर्ती करा दिया.युवक के आरोपों के बाद पुलिस कमिश्नर ने बड़ा एक्शन लिया है. अछनेरा एसीपी का ट्रांसफर किया गया है तो वहीं किरावली इंस्पेक्टर और एसआई और बी आफीसर को सस्पेंड किया गया है. कमिश्नर ने इस मामले की जांच डीआईजी और एडिशनल कमिश्नर को सौंपी है.