आगरालीक्स…आगरा में एमजी रोड पर सड़क पर वाहन पार्क करने वालों पर एक्शन. 18 वाहन चालकों के काटे चालान. कइयों को दी चेतावनी
आगरा में त्योहार को लेकर इस समय बाजारों में भीड़ है. लेकिन सड़क पर खड़े वाहनों से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है. आगरा के एमजी रोड पर भी यही हाल है. यहां कई सारे मॉल्स हैं जहां पर खरीददारी करने के लिए सुबह से शाम तक कस्टमर्स आते रहते हैं लेकिन ये लोग अपने वाहन को सड़क पर ही पार्क कर देते हैं. इससे एमजी रोड सकरा हो जाता है और यहां से निकलने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.नतीजा ये होता है कि यहां जाम की स्थिति पैदा हो जाती है.

इस समस्या को लेकर आगरा की यातायात पुलिस द्वारा बुधवार को अभियान शुरू किया गया. स्पीड कलर लैव से भगवान टाकीज चौराहा तक यातायात पुलिस ने सड़क परखड़े वाहनों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है और यह एक्शन रोजाना जारी रहेगा. आज पहले दिन यातायात पुलिस ने एमजी रोड पर खड़े 18 वाहनों के चालान काटे. यह अभियान शाम चार बजे से रात 11 बजे तक क्रेन के साथ चलता रहा. 18 वाहनेां का चाहान काटने पर उनसे 6 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया. कई लोगों को अभियान की जानकारी न होने पर पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा.