Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Action will be taken against those issuing birth and death registration and certificates through fake portal/website in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Action will be taken against those issuing birth and death registration and certificates through fake portal/website in Agra…#agranews

198

आगरालीक्स…आगरा में फर्जी पोर्टल/वेबसाइट के जएि जन्म मृत्यु का पंजीकरण एंव प्रमाण पत्र जारी करने वालों पर होगा एक्शन. केवल सीआरएस पोर्टल पर ही हो सकेगा पंजीकरण

निर्धारित सीआरएस पोर्टल के अतिरिक्त किसी फर्जी वेबसाइट/पोर्टल द्वारा जन्म मृत्यु का पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र जारी होने पर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध होगी विधिक दंडात्मक कार्यवाही।

अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ने अवगत कराया है कि जनपद में जन्म/मृत्यु पंजीकरण का कार्य आज से सीआरएस पोर्टल (crsorgi.gov.in) पर किया जायेगा। किसी अन्य पोर्टल अथवा मुद्रित प्रारूप पर जारी जन्म/मृत्यु प्रमाणपत्र पूर्णतः अमान्य एवं अवैध घोषित है। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि कुछ अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा जन्म और मृत्यु के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए विकसित मौजूदा पोर्टल/सॉफ्टवेयर में बनाए गए उपयोगकर्ता/लॉगिन आईडी और पासवर्ड के दुरुपयोग सहित नकली जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे हैं। कतिपय अनधिकृत लोगों द्वारा समरूप दिखने वाली छद्म वेबसाइट/पोर्टल का उपयोग बड़े पैमाने जन्म मृत्यु के फर्जी पंजीकरण हेतु किया जा रहा है। आम जनता द्वारा अज्ञानतावश जन्म-मृत्यु पंजीकरण हेतु फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से कार्य कराया जाता है एवं कई बार दुर्भावनापूर्ण हानिकारक उपयोग भी किया जाता है।

इस संबंध में, महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को जन्म और मृत्यु के ऑनलाइन पंजीकरण में संलिप्त फर्जी एवं छद्म वेबसाइट की सूची जारी की गई है एवं इस सम्बन्ध में उपयुक्त निगरानी एवं एहतियाती उपाय करने के साथ साथ फर्जी एवं छद्म वेबसाइट 1877 के विरुद्ध अपेक्षित कार्रवाई हेतु अपेक्षा की गई है। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ने आगे यह भी बताया है कि समुपयुक्त सुदृढ़ साइबर सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के साथ-साथ निवारक उपाय करने की सतत प्रयास की अनिवार्य आवश्यकता है। इस निमित्त आवश्यक है कि आम जनता को जागरूक करने हेतु प्रत्येक पंजीकरण इकाई एवं जनपद स्तर पर प्रभावी प्रयास एवं उपाय किए जायेंगे, ताकि फर्जी वेबसाइटों के संचालन से होने वाले प्रतिकूल परिणाम एवं संभावित क्षति से बचा जा सके। यदि उत्तर प्रदेश राज्य में निर्धारित सीआरएस पोर्टल के अतिरिक्त किसी फर्जी वेबसाइट/पोर्टल द्वारा जन्म मृत्यु का पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र जारी होना पाया जाता है तो संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

error: Content is protected !!