आगरालीक्स… आगरा में एडीए ने चार बिल्डरों पर दर्ज कराया मुकदमा, टीडीआई सिटी कॉलोनी के डेवलपर रिज व्यू डेवलपर्स के निदेशकों पर एडीए में बंधक रखे गए भूखंड़ों को बेचने के आरोप में दर्ज कराया मुकदमा।
एडीए के अभियंता देशराज सिंह ने थाना ताजगंज में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि मौजा बसई मुस्तकिल लकावली में मियांपुर फतेहाबाद रोड पर टीडीआई सिटी का ले आउट प्लान सात जुलाई 12005 को स्वीक्रत कराया गया था। इस दौरान एडीए से अनुबंध किया गया था और चार प्लाट बंधक रखे गए थे लेकिन ये चारों प्लाट बेच दिए गए।

इस तरह बेचे गए प्लाट
आरोप है कि एडीए में बंधक प्लाट नंबर बी 19 को आशु प्रिया पत्नी तरुन दुबे, बी 862 अवंतिका सेटर रोहिणी नई दिल्ली, बी 6 भूखंड रमा भदौरिया जबकि ले आउट में इसका नंबर ए 82 हैै। भूखंड बी 19 के सामने सड़क की जमीन का स्वामित्व टीडीआई सिटी के नाम नहीं था पर 24 मीटर रोड दर्शाते हुए भूखंड बेच दिया गया।
चार निदेशकों पर मुकदमा
इस मामले में एडीए के अभियंता देशराज सिंह ने टीडीआई सिटी कॉलोनी के डेवलपर रिज व्यू डेवलपर्स के निदेशक नीरज गंभीर, केवी दत्ता, संजय क्रिस्टोफर और रविंद्र कुमार तनेजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।