आगरालीक्स….Agra News : आगरा में इनर रिंग रोड के पास 444 हेक्टेयर भूमि किसानों को वापस नहीं होगी, एडीए चार गुणा मुआवजा देगा और आवासीय प्रोजेक्ट से 2500 करोड़ कमाएगा।
( Agra News : ADA refuse to return 444 hectare land to farmer near Inner Ring road, earn Rs 2500 Crore in 15 year#Agra )
आगरा में 100 मीटर चौंडे इनर रिंग रोड पर 2009 में रहनकला, रायपुर, एत्मादपुर मदरा, बुढ़ाना 444 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया था। 2014 में राजस्व अभिलेखों में जमीन से किसानों का नाम हटाकर एडीए का नाम चढ़ा दिया गया। मगर, किसानों को मुआवजा नहीं मिला। 15 साल बाद भी मुआवजा ना मिलने पर अपनी जमीन वापस कराने के लिए 29 दिसंबर 2024 में इनर रिंग रोड की एक लेन पर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात हुर्ठ, छह जनवरी को मुख्यमंत्री के आश्वासन कि जमीन वापस की जाएगी या चार गुणा मुआवजा दिया जाएगा। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
जमीन वापस करने से इन्कार, 475 करोड़ रुपये मिलेंगे
एडीए ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इसके तहत इनर रिंग रोड के पास की भूमि एडीए द्वारा किसानों को वापस नहीं की जाएगी। इसके लिए किसानों को 475 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा, यह चार गुणा अधिक है। इसमें 202 करोड़ रुपये अनुग्रह राशि के रूप में दिए जाएंगे।
जमीन पर बसेगा ग्रेटर आगरा, एडीए कमाएगा 2500 करोड़ रुपये
एडीए ने इनर रिंग रोड के पास की जमीन को किसानों को वापस ना करने के पीछे तर्क दिए हैं। इसमें कहा गया है कि इंदौर विकास प्राधिकरण व मनोहर लाल मामले में छह मार्च 2020 को आए निर्णय के आलोक में आईएडीए ने भूमि को अर्जन मुक्त करने से इकर कर दिया था। जिस जमीन का अधिग्रहण किया गया है उसका व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा। इससे 15 साल में आवासीय प्रोजेक्ट बनाकर 2500 करोड़ रुपये कमाए जाएंगे। इस जमीन पर एडीए ने ग्रेटर आगरा प्रस्तावित किया है, इसके लिए शासन से सीड कैपिटल के रूप में 150 रुपये शासन से मिल चुके हैं।