आगरालीक्स ….आगरा में टीला माईथान हादसे के बाद एडीए के सर्वे में बड़ा खुलासा। 62 अवैध निर्माण मिले, इन्हें सील और ध्वस्त किया जाएगा।

आगरा में 26 जनवरी को टीला माईथान में धर्मशाला के बेसमेंट की खोदाई के दौरान धर्मशाला से सटे तीन मकान और एक मंदिर ढह गया था। इसमें दबने से चार साल की बालिका की मौत हो गई थी। इसके बाद शहर में जगह जगह चल रहे अवैध निर्माण कार्य के लिए सर्वे कराया गया।
138 निर्माण किए गए चिन्हित
एडीए की टीम ने 138 निर्माण चिन्हित किए गए हैं। एडीए की टीम ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। एडीए वीसी चर्चित गौड़ ने बताया कि 138 निर्माण चिन्हित कर सर्वे कराया गया। इसमें से 76 निर्माण ऐसे थे जिनका मानचित्र स्वीक्रत किया गया था। जबकि 62 भवन बिना मानचित्र स्वीक्रत किए बनने रहे थे।
सील करने के साथ किया जाएगा ध्वस्त
एडीए वीसी चर्चित गौड़ का कहना है कि नियम विरुदृध और नक्शा पास किए बिना बनाए जा रहे भवनों को सील करने और ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए गए हैं।