आगरालीक्स…आगरा में कारगिल पेट्रोल पंप के सामने बन रही बिल्डिंग में निर्माण को एडीए ने किया सील. अवैध निर्माणों पर लगातार एडीए की एक्शन जारी…
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी है. शनिवार को भी एडीए ने अवैध निर्माण पर सील की कार्रवाई की. लोहा मंडी वार्ड के अंतर्गत अनूप बेदी द्वारा कारगिल पेट्रोल पंप के सामने पिज़्ज़ा हट के बगल में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर यहां निर्माण कार्य कराया जा रहा था. इस पर एडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 28 का एक के अंतर्गत इस निर्माण को सील किया गया. सीलिंग की कार्रवाई प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक अभियंता मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता धर्मवीर सिंह बंसल व राज कपूर तथा संबंधित थाने के पुलिस बल व प्राधिकरण सचल दस्ता के सहयोग से संपादित की गई.

बता दें कि आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माणों व कॉलोनियों पर एक्शन किया जा रहा है. लोहामंडी वार्ड के अलावा ताजगंज वार्ड और दत्तर वार्ड में भी एडीए द्वारा लगातार बिना नक्शा पास कराए गए अवैध निर्माणों और कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया है.