Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: ADA seals illegal construction in a convent school in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: ADA seals illegal construction in a convent school in Agra…#agranews

182

आगरालीक्स…आगरा के एक कॉन्वेंट स्कूल में एडीए ने लगाई सील. स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर हो रखा था अवैध निर्माण….

आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. अब एडीए ने घियाई मंडी ताजगंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कॉन्वेंट स्कूल में सील लगाई है. सेंट मेरी स्कूल में यह कार्रवाई की गई है. स्कूल के प्रथम तल पर अवैध निर्माण किया गया था. एडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया.

ये है पूरा मामला
एडीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घियाई मंडी ताजगंज वार्ड में सेंट मैरी स्कूल संचालित है. 27 अप्रैल 2021 को स्कूल के पूर्व निर्मित भवन के प्रथम तल में लगभग 20 फुट बाई 25 फुट क्षेत्र में निर्माण किया गया था. प्राधिकरण की टीम द्वारा इसका नक्शा दिखाए जाने के लिए कहा लेकिन नक्शा न दिखा पाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. इसके बाद 24 मई 2021 को विकास कार्य रोकने का नोटिस जारी किया गया. इस संबंध में स्कूल के मालिक को 4 जून 2021 व 15 जून 2021 को सुनवाई के लिए तारीख दी गई लेकिन दोनों ही तारीख व समय पर विपक्षी उपस्थित नहीं हुआ. इसके बाद 27 जुलाई 2022 को अंतिम रूप में पक्ष रखने के लिए स्कूल मालिक को पत्र भेजा गया लेकिन पत्र का अभी तक कोई उत्तर नहंी दिया गया. ऐसे में एडीए की टीम ने अब बिना मानचित्र स्वीकृत कराए गए निर्माण को अनाधिकृत बताते हुए सीलिंग की कार्रवाई कर दी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

error: Content is protected !!