आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अटलपुरम के बाद ग्रेटर आगरा टाउनशिप पर काम शुरू, एडीए ने 100 हेक्टेयर भूमि पर लिया कब्जा। 10 टाउनशिप होंगी विकसित। ( Agra News: ADA Take possession on 100 Hectare land for 10 Township of greater Agra#Agra)
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड के पास रायपुर रहनकला में 442 हेक्टेयर में ग्रेटर आगरा विकसित किया जाना है। इसके लिए 348 हेक्टेयर का मुआवजा भी बंट चुका है। एडीए की टीम ने सर्वे करने के बाद पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में भौतिक कब्जा लेना शुरू कर दिया है।
380 करोड़ रुपये किए जा चुके हैं किसानों को वितरित, 100 हेक्टेयर पर लिया गया कब्जा
एडीए ने 442 हेक्टेयर में से 348 हेक्टेयर जमीन के लिए किसानों को 380 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही एडीए ने 100 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा लेना शुरू कर दिया है। इन पर 10 टाउनशिप विकसित की जाएंगी। इन टाउनशिप के नाम नदियों के नाम पर रखे गए हैं।
नर्मदापुरम होगी सबसे पहले विकसित
एडीए द्वारा ग्रेटर आगरा में सबसे पहले नर्मदापुरम विकसित की जाएगी। इसके बाद अन्य टाउनशिप विकसित की जानी हैं।
ये होंगे टाउनशिप के नाम और क्षेत्रफल
सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर
गोमतीपुरम 49.45 हेक्टेयर
गंगापुरम 48.86 हेक्टेयर
यमुनापुरम 43.77 हेक्टेयर
बेतवापुरम 28.41 हेक्टेयर
महानदीपुरम 31.09 हेक्टेयर
नर्मदापुरम 45.18 हेक्टेयर
गोदावरीपुरम 42.28 हेक्टेयर
क्रष्णापुरम 42.86 हेक्टेयर
कावेरीपुरम 47.78 हेक्टेयर