आगरालीक्स …..आगरा के युवा अधिकारी का करप्शन के खिलाफ जीरो टोलरेंस, रिश्वत की शिकायत के आठ घंटे बाद एडीए इंजीनियर निलंबित। दूसरे विभाग भी करें अमल, होटल सील।

आगरा के 79 प्रतीक्षा एन्क्लेव, दयालबाग निवासी प्रीति अवस्थी ने शनिवार सुबह 10.30 बजे एडीए कार्यालय पहुंची। उन्होंने एडीए वीसी चर्चित गौड़ से शिकायत की, कहा कि उनका मकान नक्शे के विपरीत बन रहा है, इस पर रोक लगा दी थी। एडीए में शमन के लिए आवेदन किया था।
दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप
प्रीति अवस्थी ने आरोप लगाए हैं कि शमन शुल्क का आवेदन करने पर अवर अभियंता मनोज मिश्रा ने दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की, घर बुलाने के भी आरोप लगाए। कहा कि उनके पास इसके सुबूत हैं। एडीए वीसी चर्चित गौड़ ने प्रारंभिक जांच कराई।
आठ घंटे बाद ही निलंबित
एडीए वीसी चर्चित गौड़ ने प्रारंभिक जांच कराने के आठ घंटे बाद अवर अभियंता मनोज मिश्रा को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के आदेश दिए हैं, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कात्याल होटल सहित दो अवैध निर्माण सील
एडीए की टीम ने शनिवार को ताजनगरी फेज एक में मैसर्स कात्याल होटल के चेयरमैन विजय कात्याल पर नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण करने के आरोप लगाए। नोटिस के बाद जवाब नहीं देने पर होटल की बिल्डिंग को सील कर दिया। इसके साथ ही एचआईजी भूखंड नकक्श के विरोध बन रहा था उसे भी सील किया गया है।