आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर में 3 हजार वर्गगज में बनाई जा रही थी कालॉनी. एडीए का चल गया बुलडोजर
आगरा के बल्केश्वर में बुधवार को अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर एडीए का बुलडोजर चल गया. बल्केश्वर रोड पर लगभग 3 हजार वर्गगज भूमि पर सड़क डाली जा रही थी और यहां कॉलोनी बसाने की तेयारी चल रही थी. लेकिन बुधवार को एडीए की सचल दल ने यहां पहुंचकर कॉलोनी में हो रहे निर्माण कार्यों व सड़क पर पर बुलडोजर चलवा दिया. हरीपर्वत वार्ड प्रथम में यह कार्रवाई नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के तहत की गई है. बता दें कि नगर निगम की ओर से लगातार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है.
एडीए वीसी ने कालिंदी विहार योजना का किया निरीक्षण
एडीए उपाध्यक्ष ने बुधवार को कालिंदी विहार योजना में साइड प्लान के अनुसार सेक्टर A व H के रिक्त भूखंडों का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के समय सचिव, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता (सिविल), नगर नियोजन प्रभारी संपत्ति, संबंधित सहायक/अवर अभियंता एवं सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए की जिन भूखंडों पर अवैध कब्जा है उनको हटाते हुए नियोजन की कार्यवाही कराकर विक्रय हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए. साथ ही कुछ स्थानों पर अवैध निर्माण से संबंधित गतिविधियां चलती हुई पाई गई इसके संबंध में प्रभारी प्रवर्तन को तत्काल प्रवर्तन संबंधित नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया.