आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आवासीय विद्यालय जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11 वीं में ले सकते हैं प्रवेश। ( Agra News : Admission start in Jai Prakash Narayan Sarvodaya Vidhyalaya Agra#Agra)
जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, इटौरा, आगरा में कक्षा 6, 7, 8, 9 में रिक्त स्थानों तथा कक्षा 11 में (कक्षा 10 के प्राप्त अंकों की मैरिट के आधार पर) संभावित रिक्त स्थानों, जिनकी संख्या घट-बढ़ सकती है, में प्रवेश हेतु जनपद के प्रतिभाशाली एवं अर्ह (जिस कक्षा में प्रवेश लेना है उसके पूर्व कक्षा सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण हो) छात्रों से प्रवेश हेतु आवेदन आंमत्रित किये जाते है।
आवासीय विद्यालय में निशुल्क पढ़ाई
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि विद्यालय पूर्णतः आवासीय है, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अभिभावकों के पाल्यो को ही संस्था में प्रवेश दिया जायेगा। संस्था में छात्रों को आवास के साथ-साथ भोजन, नाश्ता, स्कूल ड्रेस एवं पाठ्य-पुस्तके दैनिक प्रयोग आदि समस्त आवश्यक वस्तुए निःशुल्क उपलब्ध होगी, जिसके के क्रम में निदेशालय, समाज कल्याण, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम तिथि में विवरणानुसार संशोधन किया गया है, जिसमें आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 22.03.2025, परीक्षणोपरान्त विद्यालय स्तर से पात्र आवेदकों की सूची प्रकाशन तिथि 26.03.2025, प्रवेश परीक्षा आयोजन की तिथि 30.03.2025 एवं सफल छात्रों की सूची का प्रकाश एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की तिथि 01.04.2025 निर्धारित की गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री जी०आर० प्रजापति ने आगे यह भी अवगत कराया है कि आवेदन पत्र उक्त संस्था में किसी भी कार्य दिवस में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक निःशुल्क प्राप्त एवं जमा किये जा सकते हैं। साथ ही वेबसाइट ंats.upsdc.gov.in पर आवेदन पत्र ऑनलाइन भी किये जा सकते हैं तथा आवेदन पत्र पूर्ण रुप से भरा हुआ ही मान्य होगा। इच्छुक छात्र/अभिभावक निर्धारित तिथि तक संस्था में आवेदन पत्र जमा करें, निर्धारित तिथि दिनांक 22.03.2025 को सांय 04ः00 बजे के बाद आवेदन पत्र प्राप्त नहीं किये जायेंगे।