आगरालीक्स…आगरा कोर्ट में कंगना रानौत के खिलाफ अधिवक्ता के बयान हुए दर्ज. अदालत ने सुनवाई के लिए अब ये तारीख दी
आगरा में राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एंव वरिष्ठ अधिवक्त रमाशंकर शर्मा ने फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया है. गुरुवार को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में अधिवक्ता के बयान दर्ज हुए. इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 17 अक्टूबर दी है.