आगरालीक्स…आगरा में अखंड रामायण के बाद लगे प्रभु के लिए फूल बंगला और छप्पन भोग. महाआरती के बाद की गई आतिशबाजी
अयोध्या में 22 जनवरी को हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज सनातन सेवा संघ द्वारा प्राचीन श्री पातालपुरी हनुमान मंदिर किनारी बाजार पर 22 जनवरी से चल रहे अंखड रामायण पाठ सम्पन्न होने के पश्चात विशाल छप्पन भोग फूल बंगला एवं प्रसाद वितरण भंडारे और शाम को महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया उसके पश्चात आतिशबाजी भी की गई.
मुख्य अतिथि हनुमान सेना के राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश राणा, भाजपा युवा मोर्चा व्रज प्रदेश महामंत्री अमित चौधरी, सेवाभारती के प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल बंसल, विहिप अध्यक्ष अजय गर्ग, समाजसेवी अंकित कुंद्रा, पार्षद अनुज शर्मा व विशिष्ट अतिथि एसीपी आनंद कुमार पांडेय रहे. सभी उपस्थित अतिथियों का शॉल पहना कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया. यह दो दिवसीय महोत्सव धूमधाम से मनाया गया.
कार्यक्रम के अध्यक्ष आयुष गोयल तथा मीडिया प्रभारी नंदू जैसवार ने कहा हमारे लिए ये सौभाग्य की बात है भगवान श्री राम का मंदिर हमारे सामने बन रहा है. कार्यक्रम के अशोक कुमार गोयल अरुण कुमार गोयल
व रवि तिवारी एवं सोनू मित्तल रहे. कार्यक्रम की व्यवस्था आयोजक मंडल के अध्यक्ष आयुष गोयल, महामंत्री अंशुल गोयल, कोषाध्यक्ष वरुण तिवारी, विवेक अग्रवाल, सोनू पण्डित, नंदू जैसवार, अक्षत शर्मा आदि द्वारा सम्हाली गयी.