आगरालीक्स…आगरा में विधायक ने दिया धरना तो दर्ज हुआ मुकदमा. आरोपी डॉक्टर को किया गया अरेस्ट. ये था पूरा मामला
आगरा में थाना सदर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश मंगलवार को थाना सदर के सामने अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे. उन्होंने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया. धरने की सूचनापर पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. विधायक के धरना समाप्त करने के बाद अब पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे अरेस्ट भी किया. पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान किया. डॉक्टर को आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत मिल सकी.

ये है पूरामामला
मामला थाना सदर स्थित मन्यु रेजीडेंसी का है. यहां रहने वाली नीलम सिंह पत्नी अजय सिकरवार ने 30 अक्टूबर को थाना सदर में तहरीर दी थी और बताया था कि उनके पति अजय सिकरवार संघ के पदाधिकारी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि रेजीडेंसी में रहने वाले प्रमोद व्यास जो कि जिला अस्पताल में डॉक्टर हैं, दूसरी मंजिल पर रहते हैं. 29 अक्टूबर को प्रमोद व्यास ने अपने फ्लैट से नीचे कचरा फेंक दिया जो कि जमीन पर बिखर गया. नीलम उस समय टहल रही थी. जब उन्होंने कचरना देखा तो इस तरह से फेंकने से मना किया. आरोप है कि डॉक्टर ने उनसे गाली गलौज की और नीचे आकर धक्का मुक्की करने का भीप्रयास किया. नीलम ने आरोप लगाया कि डॉ. प्रमोद व्यास आए दिन कॉलोनीवासियों से इसी तरह से झगड़ते रहते हैं. गाली गलौज करते हैं. कई बार समझाने के बाद भी वो नहीं मान रहे. तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया तो इस पर मंगलवार को विधाय जीएस धर्मेश धरने पर बैठ गए.