Saturday , 20 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Agniveer Bharti for Agra & 11 other distt, Online Registration till 10th April 2025 #Agra
बिगलीक्स

Agra News : Agniveer Bharti for Agra & 11 other distt, Online Registration till 10th April 2025 #Agra

362

आगरालीक्स …Agra News आगरा सहित 12 जिलों के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती। जानें ( Agra News : Agniveer Bharti for Agra & 11 other distt, Online Registration till 10th April 2025 #Agra)


सेना भर्ती कार्यालय (ARO) आगरा के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों – अलीगढ़, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी, मथुरा और आगरा के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन 10 वीं और 8वीं पास श्रेणियों के रूप में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक खोला गया है । अग्निवीरों की भर्ती में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) पहला कदम है और इसके बाद इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। 171/2 वर्ष से 21 वर्ष की आयु वर्ग के अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए पात्र हैं। अग्निवीर तकनीकी ट्रेड में प्रवेश के लिए पॉलिटेक्निक और आईटीआई डिप्लोमा धारक पात्र हैं।
आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं में
भर्ती वर्ष 2025-26 से ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) और रैली के आयोजन में कुछ बदलाव किए गए हैं। ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं अर्थात अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया में आयोजित की जाएगी और इसके बाद वर्ष के अंत में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भारतीय सेना के एक हिस्से के रूप में राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित सेना भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।


दो श्रेणी के लिए कर सकते हैं आवेदन
इस वर्ष से, अभ्यर्थी अपनी पात्रता के आधार पर अग्निवीर प्रविष्टि की किसी भी दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो विकल्प चाहने वाले अभ्यर्थियों को दो श्रेणियों के फॉर्म अलग-अलग भरने होंगे, अपनी पसंद की श्रेणियों से संबंधित दो ऑनलाइन सीईई के लिए उपस्थित होना होगा। श्रेणियों की प्राथमिकता अभ्यर्थी द्वारा आवेदन चरण के दौरान ही भरी जाएगी।
अडाप्टेबिलिटी टेस्ट उत्तीर्ण करना अनिवार्य
इस वर्ष से, शारीरिक फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को नीति के अनुसार अनुकूलनशीलता परीक्षण से गुजरना होगा। अनुकूलनशीलता परीक्षण उन अभ्यर्थियों के चयन के लिए है जो भारतीय सेना के वातावरण के अनुकूल हो सकते हैं और सैन्य जीवन की चुनौतियों के अनुकूल होने में सक्षम हैं। अनुकूलनशीलता परीक्षण (अडाप्टेबिलिटी टेस्ट) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी मेडिकल परीक्षा और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। अनुकूलनशीलता परीक्षण एक टैबलेट / मोबाइल फोन पर आयोजित किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 4 quintals of unclaimed khoa found at Agra Cantt; FSDA destroys it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर लावारिस मिला 4 कुंतल खोआ एफएसडीए ने कराया नष्ट....

बिगलीक्स

Agra Weather: Agra sweltering in the heat; temperature reached 40.6°C… Monsoon has not advanced for 11 days…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से तप रहा आगरा. 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान…मानसून 11 दिन...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian rat snake rescue from St. Peters College Staff Campus in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप,...

error: Content is protected !!