Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Agra and Tempe will share education, culture and business…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Agra and Tempe will share education, culture and business…#agranews

204

आगरालीक्स…आगरा और अमेरिका के शहर टेंपे के बीच साझा होगा शिक्षा, संस्कृति और व्यवसाय. आगरा-यूएसए सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल मीट में हुई चर्चा.

दुनिया एक ग्लोबल विलेज है और वैश्विकरण के इस दौर में केवल व्यापार ही नहीं, सभ्यताएं और संस्कृति का भी आदान प्रदान हो रहा है। हमारा उद्देश्य अपने नैतिक मूल्यों को साथ लेकर वैश्विक शहर बनाने का है, जहां पर नागरिक वर्ल्ड क्लास जीवन जी सकें। भारत का एक शहर आगरा और यूएसए का एक शहर टेंपे एक-दूसरे के एक्सचेंज पार्टनर बनकर बेहतर शहरी विकास और शहरी विकास के लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। यह बातें महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने शुक्रवार को होटल क्लार्क शिराज में आयोजित आगरा-यूएसए सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल मीट के दौरान अपने संबोधन में कहीं। कार्यक्रम के दौरान अर्बन गर्वनेंस, इंडस्ट्रियल ग्रोथ, सांस्कृतिक व शैक्षणिक आदान-प्रदान को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान शहर के प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियों, चिकित्सकों और शिक्षाविदों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के अनुसार दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना करके हुआ। यूएसए से आए डेलीगेशन का स्वागत सत्कार किया गया। दीप प्रज्वलन महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, बरेली महापौर उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के अध्यक्ष उमेश गौतम, सिस्टर सिटीज कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रोहित बंसल, डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति आशु रानी, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी आगरा अरविंद मल्लपा बंगारी ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में सकारात्मक बदलाव आवश्यक हैं, इन्हें केवल पढ़ने से नहीं सीखा जा सकता है। इसके लिए आगरा व टेंपे के अधिकारियों को एक-दूसरे के शहर में जाकर देखना चाहिए, जिससे शहर के नागरिकों के हितों के लिए बेहतर कार्य किए जा सकें।

नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि भारत के विभिन्न शहरों की तरह आगरा में हमारे पास स्ट्रेंथ है, लेकिन बेहतर तकनीकी पद्धति और मशीनरी के आदान-प्रदान से हम बेहतर शहरी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में सफल होंगे।
सिस्टर सिटीज प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉ. रोहित बंसल ने कहा कि सिस्टर सिटीज कार्यक्रम का लक्ष्य वैश्विकरण के बढ़ते युग में लोकल उत्पादों, संस्कृति व व्यापार का आदान-प्रदान करना है, दुनियाभर के शहरों को सिस्टर सिटीज प्रोग्राम के तहत जोड़ा जा रहा है। ज्वैलर कारोबारी आनंद प्रकाश और विनय चंद्र सेठ ने कहा कि हमारे पास ज्वैलरी बनाने के लिए कुशल कारीगर हैं, पश्चिमी देशों व अमेरिका में जेम्स उपलब्ध हैं, दोनों की साझेदारी से ज्वैलरी के कारोबार को आगे बढ़ाया जा सकता है।

वासन ओवरसीज शूज के चेयरमैन प्रदीप वासन ने कहा कि एरिजोना में वह 55 वर्षों से जूते का व्यवसाय कर रहे हैं, वहां का अनुभव काफी अच्छा है। सिस्टर सिटी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत व्यापार को बढ़ाने में और सहायता मिलेगी।
गुप्ता ओवरसीज के चेयरमैन गोपाल गुप्ता ने कहा कि आगरा पूरी दुनिया में जूते के निर्यात के लिए जाना जाता है, यूरोप सहित कई पश्चिमी देशों में हम जूते निर्यात करते हैं, भविष्य में टेंपे व एरिजोना के लोग भी यहां आकर अपनी तकनीकी के साथ कार्य करने के लिए योजना बना सकते हैं।

पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा और कैंसर सर्जन डॉ. संदीप अग्रवाल ने कहा कि आगरा चिकित्सा का काफी बड़ा हब है। अमेरिका में सर्जरी काफी महंगी है और जांच कराने में सालों लगते हैं और उपचार हो पाता है, जबकि आगरा आकर कम समय और कम पैसा खर्च करके उपचार कराया जा सकता है। दोनों शहर एक-दूसरे को जरूरत को समझते हुए आगरा को मेडिकल टूरिज्म के रूप में विकसित कर सकते हैं।

बरेली महापौर उमेश गौतम ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक आदान-प्रदान आवश्यक है। इसके लिए वह अपने शहर के विश्वविद्यालयों के बच्चों को भी सिस्टर सिटी की टीम के माध्यम से टेंपे व एरिजोना भेजेंगे।
डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि शिक्षा किसी भी शहर व देश को आगे ले जाने का सबसे बड़ा टूल है। इसलिए शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए टूर होना आवश्यक है।
एरिजोना सिस्टर सिटीज के सचिव डॉ. माइकल कर्ड ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आगरा आकर उन्हें काफी अच्छा लगा और वह भविष्य में आगरा और एरिजोना के एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए कार्य करेंगे। आगरा के साथ जुड़ना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम भविष्य में विभिन्न मुद्दों पर एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए तैयार हैं।

टेंपे सिस्टर सिटीज की को-ऑर्डिनेटर व शिक्षाविद स्टेफनी स्मिथ ने कहा कि - हम सिस्टर सिटीज प्रोग्राम के तहत एक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे जिसमें अमेरिकी बच्चे आगरा आकर रहेंगे और आगरा के बच्चे टेंपे में आकर रहेंगे। दोनों शहरों के प्रतिष्ठित परिवार के लोगों को उन बच्चों की जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उनके लोकल गार्जियन की भूमिका निभाएंगे। बच्चों की सेफ्टी, सिक्योरिटी की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी। इससे दोनों शहरों व संस्कृतियों का बेहतर आदान-प्रदान हो सकेगा। इस कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर डॉ. रोहित बंसल करेंगे।

एरिजोना की स्पेशल एजुकेशन डायरेक्टर ई. सुई डर्किन ने कहा कि अमेरिका में एरिजोना शिक्षा का बड़ा हब है। यहां पर अमेरिका सहित विश्व के विभिन्न देशों से विद्यार्थी आकर पढ़ते हैं। हमें खुशी होगी कि आगरा से भी विद्यार्थी वहां आएं और शिक्षा ग्रहण करें। हम उनकी सुरक्षा सहित अन्य जिम्मेदारी लेंगे। आगरा के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम भी संचालित करेंगे।

इंटरनेशनल फाइनेंशियल इंवेस्टिगेटर एल. बुर्के फाइल्स ने कहा कि - पैसे का सही उपयोग केवल इंवेस्टमेंट नहीं है, बल्कि सार्वजनिक व निजी हितों के लिए सही दिशा में पैसा खर्च करना काफी प्रोडक्टिव साबित हो सकता है। इस लिए दोनों शहरों के व्यापारी व्यापारिक हितों के साथ सार्वजनिक हितों के लिए भी सीएसआर फंड का उपयोग कर सकते हैं।

डेलीगेशन में आई पोलेंड की कंट्री रिप्रजेंटेटिव एडिटा विजोरेक ने कहा कि - किसी भी तरह के एक्सचेंज आपको पोलैंड में करना हो तो हम आपको सहयोग के लिए तैयार हैं।
कार्यक्रम के अंत में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से भारत ने वैश्विक पटल पर विशेष पहचान हासिल की है। इन्हीं परिणामों के फलस्वरूप आगरा को भी वैश्विक मंच पर पहचान मिल रही है, जो कि जल्द ही फलीभूत होगी।

कार्यक्रम के अंत में यूएस के डेलीगेशन ने आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा को अक्टूबर फेस्टिवल के लिए निमंत्रण पत्र दिया और एरिजोना आकर सिस्टर सिटी प्रोग्राम को आगे बढ़ाने के लिए कहा। कार्यक्रम में आशु मित्तल, श्याम सिंहला, एडिशनल कमिशनर एसजीएसटी गुलाब चंद्र, विनोद बंसल, विनय चंद्र सेठ, सौरभ अग्रवाल, अश्विनी धवन, अमूल्य कक्कड़, डॉ. मुकेश चंद्रा, डॉ, संगीता चंद्रा, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. राजीव पचौरी, डॉ. शिवानी चतुर्वेदी, डॉ. रवि गोयल, डॉ. नमिता अग्रवाल, डॉ. दीपा पचौरी, डॉ. अतिशय अग्रवाल, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. रोहित अग्रवाल, प्रो. वीके शर्मा, प्रो. पवित्र, डॉ. नवीन गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

error: Content is protected !!