आगरालीक्स…आगरा का छावनी परिषद ने 142 करोड़ का संशोधित बजट किया पेश
आगरा छावनी परिषद ने रक्षामंत्रालय के सामने चालू वित्त वर्ष के लिए 142 करोड़ रुपये का संशोधित बजट पेश किया है. इसके अलावा आगामी 2025—26 वित्त वर्ष के लिए भी 162 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पेश किए गए हैं. छावनी क्षेत्र में विकास के लिए यह धनराशी अलग—अलग मदों में मांगी गई है. हालांकि छावनी परिषद के सीईओ हरीश वर्मा ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस मद के लिए कितनी धनराशी मांगी गई है. सोमवार को इस बारे में जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा यह भी संभावना है कि इस बार जल और संपत्ति कर में छावनी परिषद कोई वृद्धि नहीं कर सकता है.

आगरा छावनी परिषद में 2011 की जनगणना के अनुसार 53137 जनसंख्या थी जिसमें कुछ आठ वार्ड शामिल हैं. छावनी बोर्ड 82 करोड़ रुपये के करीब सालाना टैक्स से कमाई करता है. छावनी परिषद में सात स्कूल और एक अस्पताल अधीन हैं.